महाराष्ट्र में सरकार गिराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है बीजेपी: सियासी संकट पर ममता

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ममता ने आगे कहा कि इससे देश के संघीय ढांचे के भविष्य के लिए चिंता बढ़ गई है।