महाराष्ट्र में सीएम शिंदे को दी गई शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर मान्यता

महाराष्ट्र में बीजेपी व शिवसेना के बागी गुट की नई सरकार के सोमवार को प्रस्तावित फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के तौर पर मान्यता दी है। वहीं, बागी शिवसेना नेता भरत गोगावले को पार्टी के चीफ व्हिप के तौर पर मान्यता दी गई है।