मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र वह राज्य है जहां पहली बार हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है। उन्होंने कहा, "ये हनुमान 'चालीसा' का ही प्रभाव है कि....40 दिन में 40 विधायक चले गए।" उन्होंने आगे कहा, "संजय राउत कह रहे थे...हमारे विधायक अगवा हो गए हैं...वे 'अगवा' नहीं 'भगवा' हो गए थे।"