महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराने के फैसले पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया। सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा सचिव को विधानसभा का सत्र बुलाने को कहा था। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना अदालत पहुंची थी।