महाराष्ट्र सरकार तीन पहिए वाली ऑटो रिक्शा है जिसके तीनों पहिए पंक्चर हैं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे (महाराष्ट्र) में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार तीन पहिए वाली ऑटो रिक्शा है जिसके तीनों पहिए अलग-अलग दिशा में हैं और तीनों पहिए पंक्चर हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये ऑटो रिक्शा चलती नहीं है सिर्फ धुंआ बाहर निकालती है और प्रदूषण बढ़ाती है।