inshorts

महाराष्ट्र सरकार ने कोयले का अतिरिक्त भंडार लेने से इनकार कर दिया था: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय कोयला एवं रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने अतिरिक्त कोयला भंडार लेने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से राज्य में बिजली संकट की स्थिति पैदा हुई। दरअसल, राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने पिछले हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र 3,500-4,000 मेगावॉट बिजली आपूर्ति के संकट से जूझ रहा है।