महाराष्ट्र सीएम के बेटे पर 'सुपारी' देने का आरोप लगाने को लेकर संजय राउत पर केस दर्ज
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर उनकी हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाने को लेकर मानहानि का केस दर्ज किया गया है। ठाणे की पूर्व मेयर मिनाक्षी शिंदे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने की बात कही है।