महाविकास अघाड़ी में विवाद की खबरों पर उद्धव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई मतभेद नहीं है

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में विवाद की खबरों पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर एमवीए में कोई मतभेद नहीं है। गौरतलब है, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि उद्धव ने गठबंधन सहयोगियों से बातचीत किए बिना नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा कर दी।