केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी (एमवीए) की सरकार 2-3 दिन तक ही चलेगी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "एमवीए को शेष विकास कार्यों को जल्द-से-जल्द पूरा करना चाहिए क्योंकि हम (बीजेपी) केवल 2-3 दिन के लिए ही विपक्ष में हैं।" बकौल दानवे, इस बगावत से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है।