एक महिला का दावा है कि साड़ी पहनने को लेकर उसे दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिला रेस्टोरेंट के कर्मचारी से ड्रेस कोड को लेकर सवाल पूछ रही है जिस पर एक कर्मचारी बोल रही है, "हम सिर्फ स्मार्ट कैज़ुअल की अनुमति देते हैं...साड़ी स्मार्ट कैज़ुअल नहीं है।"