कॉमेडियन-ऐक्टर अली असगर ने बताया है कि एक विज्ञापन में उन्हें महिला की भूमिका में देखकर उनके बेटे ने पूछा था कि क्या उन्हें और कुछ नहीं आता है? उन्होंने कहा, "बेटे ने बताया...सभी उसे स्कूल में चिढ़ाते हैं...मैंने नज़रअंदाज़ किया। संडे एपिसोड में मुझे महिला बने देख...वह उठकर चला गया।" बकौल अली, "तब एहसास हुआ...मुझे इसे नहीं करना चाहिए।"