महिला के सिर पर थूकने को लेकर सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज

एक महिला का हेयरकट करते समय उसके सिर पर थूकने को लेकर सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में आईपीसी की धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और महामारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इससे पहले हबीब ने माफी मांगते हुए वीडियो में कहा था, "अगर आपको...ठेस पहुंची है तो...दिल से माफी मांगता हूं।"