औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला द्वारा हाथ खींचे जाने से गायक अरिजीत सिंह को चोट लग गई। घटना के बाद अरिजीत ने महिला से कहा, "आप मस्ती कर रही थीं...ठीक है लेकिन अगर मैं परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा तो आप मस्ती कैसे करोगे?" उन्होंने कहा, "आपने हाथ क्यों खींचा? मेरा हाथ कांप रहा है।"