inshorts

महिला ने शेयर की शॉर्ट ड्रेस पहने स्वरा की तस्वीर, हिजाब की वकालत करने पर उठाया सवाल

बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष केया घोष ने ट्विटर पर ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुई एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "मेरे दोस्तों, ये स्वरा हैं जो हिजाब की वकालत कर रही हैं।" स्वरा ने जवाब में कहा, "मैं महिलाओं के कपड़े चुनने के अधिकार की वकालत करती हूं...आपको पसंद का मतलब पता है...खैर छोड़िए।"