महिला मुख्यमंत्री के होते महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध शर्मनाक: टीएमसी सांसद सौगत रॉय
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने नादिया (पश्चिम बंगाल) रेप मामले के बाद कहा कि बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री के होते महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध होना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस रखना होगा और ऐसी घटनाओं पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी होगी। मामले में टीएमसी नेता का बेटा मुख्य आरोपी है।