महिलाएं ज्ञान और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "महिलाएं अपने ज्ञान, समर्पण और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं।" संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘ज़ेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’ यानी 'मज़बूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता ज़रूरी' है।