महिलाएं भी उतनी मेहनत करती हैं लेकिन ऐक्टर्स की सैलरी का दसवां हिस्सा भी नहीं मिलता: लारा

अभिनेत्री लारा दत्ता ने 'पहले के समय में बतौर एक ऐक्टर क्या-क्या चुनौतियां थीं' सवाल पर कहा है, "एक महिला के रूप में कई चुनौतियां थीं जिनमें से सबसे बड़ी चुनौती वेतन असमानता की थी जो आज भी है।" उन्होंने कहा कि महिलाएं भी अभिनेताओं जितनी मेहनत करती हैं लेकिन उन्हें ऐक्टर्स की सैलरी का दसवां हिस्सा भी नहीं मिलता।