हाल ही में अभिनेता-फिल्म निर्माता सोहेल खान से तलाक लेने वाली 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' स्टार सीमा सजदेह से एक ट्रोल ने कहा कि 'बॉलीवुड वाइफ' नहीं होने के बावजूद वह इस शो का हिस्सा क्यों हैं? उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था...महिलाओं को उनके पति और उनके सरनेम से परिभाषित किया जाता है...क्या यही उनकी एकमात्र पहचान है?"