महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए केआरके पर हो मुकदमा: महाराष्ट्र डीजीपी से एनसीडब्ल्यू
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर ऐक्टर कमाल आर. खान (केआरके) के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा है। बकौल एनसीडब्ल्यू, केआरके के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स उनके संज्ञान में आए हैं जिनमें ऐक्टर ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां की हैं।