महिलाओं से अपराध के 56% मामले झूठे होते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को महिला अत्‍याचार से जुड़े मामलों का ज़िक्र करते हुए कहा, "महिलाओं से अपराध के आधे से अधिक (56%) मामले झूठे होते हैं और हमने उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।" एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश में बलात्‍कार के सर्वाधिक मामले राजस्‍थान में दर्ज किए गए हैं।