महुआ ने सीबीआई, ईडी प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी अध्यादेश को एससी में दी चुनौती

टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने सीबीआई व ईडी के निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी 2 अध्यादेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मोइत्रा ने ट्वीट में अध्यादेशों को लेकर कहा, "ये उच्चतम न्यायालय के फैसले के विपरीत हैं।" इससे पहले वकील एम.एल. शर्मा ने मंगलवार को इन अध्यादेशों को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।