महेश बाबू, जूनियर एनटीआर समेत कई फिल्मी सितारों ने कृष्णम राजू के निधन पर जताया शोक

अभिनेता महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू के निधन पर शोक जताया है। महेश बाबू ने लिखा, "स्तब्ध हूं...मेरे और पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद दिन...उनका जीवन, काम...सिनेमा में उनके अपार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।" जूनियर एनटीआर ने लिखा, "दुखद...उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"