अभिनेत्री लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2001 में उन्होंने अपनी मां का ध्यान रखऩे के लिए 'द मैट्रिक्स' में रोल के ऑफर को ठुकरा दिया था। लारा ने कहा, ''वह कठिन समय था...मैंने बॉलीवुड में भी काम शुरू नहीं किया था।'' बकौल लारा, उन्हें अपनी बीमार मां के साथ रहना था इसलिए भारत लौटना ही बेहतर समझा।