मां के निधन के बाद सब कुछ गलत हो गया, जानलेवा हादसे का शिकार हुई: शबाना आज़मी

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सोमवार को अपनी मां शौकत कैफी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "2 साल पहले...इसी दिन आपने मेरे हाथों में दम तोड़ा था।" उन्होंने आगे लिखा, "तब से सब कुछ...गलत होता गया...मैं जानलेवा दुर्घटना में बाल-बाल बची...फिर कोविड-19 महामारी आ गई। बड़ों का हाथ रहने से ही घर में बरकत रहती है।"