मां ने मुझे भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है: रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से नामांकन के बाद 'X' पर कहा, "यह मेरे लिए भावुक पल था!" उन्होंने कहा, "मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं।"