मां बनना चाहती हूं और उम्मीद है कि ऐसा जल्द होगा: गौहर खान

अभिनेत्री गौहर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह मां बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे...उम्मीद है कि ऐसा जल्द होगा। मैं (चीज़ों को लेकर) योजनाएं नहीं बनाती हूं...इसलिए जब यह होना होगा तब होगा। हमने (पति व कोरियोग्राफर ज़ैद दरबार) इस बारे में कोई बातचीत नहीं की है।" गौहर और ज़ैद की शादी 2020 में हुई थी।