मां सख्त थीं, लिपस्टिक नहीं लगाने देती थीं; सोचा- ऐक्टर बनकर ज़िंदगी सही हो जाएगी: रूपाली

अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने पिंकविला को एक इंटरव्यू में बताया, "मेरी मां बहुत सख्त थीं, मुझे लिपस्टिक नहीं लगाने देती थीं...लिपस्टिक लगाना मेरे लिए बड़ी बात थी।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता था कि ऐक्टर बन जाओ...ज़िंदगी सही हो जाएगी, कुछ करना नहीं पड़ता है।" बकौल रूपाली, "ऐक्टर का काम डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और क्रू के अन्य लोगों से आसान होता है।"