माता-पिता ने शादीशुदा जावेद अख्तर से मेरे रिश्ते का किया था विरोध: शबाना आज़मी
शबाना आज़मी ने बताया है कि उनके माता-पिता जावेद अख्तर से शादी करने के उनके फैसले के खिलाफ थे और उस समय उनकी (जावेद) पत्नी हनी ईरानी से दो बच्चे (ज़ोया और फरहान) थे। बकौल शबाना, "यह सच में बहुत कठिन था...इसलिए मुझे लगता है कि...लोगों को अटकलें नहीं लगानी चाहिए...इस रिश्ते के लिए हनी ने बहुत मदद की थी।"