माधवन के बेटे ने डैनिश ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता रजत, अभिनेता ने कहा- गर्व है

अभिनेता आर. माधवन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उनके बेटे वेदांत ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में डैनिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद...कोच प्रदीप सर, एसएफआई, एएनएसए...हमें बहुत गर्व है।" भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।