माधवन को 'ट्विटर पर 25 लाख भारतीय हैं' बयान को लेकर किया गया ट्रोल, बोले- इतना ज़हर क्यों?

आर. माधवन ने अपने बयान 'ट्विटर पर केवल 25 लाख भारतीय हैं' को लेकर ट्रोल करने वाले यूज़र को जवाब दिया है। उसने लिखा था कि माधवन 'अपनी फिल्म के प्रचार के लिए नॉन-स्टॉप बकवास कर रहे हैं'। माधवन ने कहा, "मुझे थकान है, नींद से वंचित हूं...250 लाख के बजाय 25 लाख से कम बोल दिया...इतना ज़हर क्यों भाई?"