मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को 29 अक्टूबर को किया तलब
सूरत की अदालत ने रैली में 'मोदी' सरनेम पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए 29 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। इससे पहले राहुल ने 24 जून को बयान दर्ज कराया था। बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।