मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उन्होंने राज्य में 21,000 एकड़ ज़मीन को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि वह इस ज़मीन को गरीबों में बांट देंगे। बकौल शिवराज, "कुछ प्रभावशाली लोग...अपनी दबंगई से...कई एकड़ ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेते हैं...ऐसे लोग सुन लें कि शिवराज सिंह चौहान उन्हें छोड़ेंगे नहीं।"