मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में एक जनसभा में कहा है, "मामा (शिवराज) दिल्ली जा रहे हैं। खाली-पीली थोड़ी जाएंगे, वहां से प्रदेश के लिए सौगात लेकर आएंगे।" उन्होंने कहा, "राज्य की बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको लाडली बहना बनाया है, आगे आपको लखपति बहना बनाऊंगा।"