मायावती का ऐलान- आगामी यूपी चुनाव में मुख्तार अंसारी समेत किसी माफिया को नहीं देंगे टिकट
बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रयास रहेगा कि किसी भी बाहुबली और माफिया आदि को उसकी ओर से चुनाव न लड़ाया जाए। मायावती ने कहा कि इसके मद्देनज़र मऊ सीट से मुख्तार अंसारी की जगह बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का नाम फाइनल किया गया है।