मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर केआरके पर केस दर्ज

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ 'X' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर ऐक्टर-फिल्ममेकर कमाल आर खान (केआरके) पर देवबंद (यूपी) में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे के बाद यह टिप्पणी की थी। केआरके की टिप्पणी के बाद बसपा ने उनके भाई व सहारनपुर सीट से चुनाव हारे माजिद अली को पार्टी से निकाल दिया था।