मायावती जी से गठबंधन के लिए कहा, उन्होंने बात तक नहीं की: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव में बसपा प्रमुख मायावती को संदेश दिया था कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। उन्होंने कहा, "मायावती जी ने चुनाव ही नहीं लड़ा।" बकौल राहुल, ईडी, सीबीआई के डर से अब वह लड़ना नहीं चाहती हैं।