'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह एक मध्यम-वर्गीय मारवाड़ी परिवार से हैं जहां 'स्थिरता' के लिए लोग सीए बनना चाहते हैं। बकौल ऐक्टर, "हमेशा से डांस का शौक था...बचपन में 'बूगी-वूगी', 'मिनी सुपरस्टार' में भी भाग लिया था।" शांतनु ने बताया कि 2019 में उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए ऑडिशन दिया था।