ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुज़ुकी ने आगे की सीट बेल्ट में संभावित गड़बड़ी को लेकर देशभर से 9,125 वाहनों को वापस मंगाया है जिनमें सियाज़, ब्रेज़ा, अर्टिगा, एक्सएल 6 और ग्रैंड विटारा मॉडल्स की गाड़ियां शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रभावित वाहनों को जांच के लिए वापस मंगाया गया है और खराब सीट बेल्ट को नि:शुल्क बदला जाएगा।