ज़ूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकालने वाली कंपनी बेटर डॉट कॉम के 4 और शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वित्त विभाग के उपाध्यक्ष, रियल एस्टेट विभाग के प्रमुख, परचेस के जनरल मैनेजर व सेल्स प्रमुख इस्तीफा देने वाले नए अधिकारी हैं। खबरों के अनुसार, कंपनी अगले महीने बड़े स्तर पर छटनी कर सकती है।