अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि वह मुंबई की लोकल ट्रेन पकड़कर एबीपी के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह सिर पर साफा बांधकर, आंखों पर चश्मा और मुंह पर मास्क लगाए हुए थे इसलिए उन्हें ट्रेन में किसी ने भी नहीं पहचाना क्योंकि मास्क की वजह से नहीं पहचाना जाना आसान हो गया है।