माहिरा खान ने शेयर की कारोबारी सलीम करीम के साथ शादी की तस्वीर और वीडियो
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने कारोबारी सलीम करीम से शादी की तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माहिरा अपने 14-वर्षीय बेटे अज़लान के साथ बैठी हुई नज़र आ रही हैं। माहिरा की यह दूसरी शादी है व उनकी पहली शादी 2007 में अली असकारी से हुई थी और उनका 2015 में तलाक हो गया था।