टीवी ऐक्ट्रेस माही विज और उनके परिवार को खंजर से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके कुक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, सैलरी को लेकर विवाद के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी। माही ने कहा था कि कुक ने उनके परिवार को गालियां दीं और वह उनके घर में चोरी कर रहा था।