टीवी ऐक्टर्स माही विज और जय भानुशाली ने अपने कुक पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। माही ने ट्वीट किया, "उसने...कहा कि वह मुझे चाकू मार देगा...बेटी के लिए डर रही हूं।" उन्होंने ईटाइम्स से कहा, "हम पुलिस स्टेशन गए तो वह...मुझे फोन करता रहा...मेरे पास...रिकॉर्डिंग्स हैं।"