कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'सामुदायिक रसोई योजना' पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, "मित्रों के लिए और संपत्ति नहीं, जनता के लिए सही नीति बनाओ।" गौरतलब है, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि एक कल्याणकारी सरकार की पहली ज़िम्मेदारी ‘भूख से मरने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराना’ है।