inshorts

मित्रों को खोना भारत सरकार की विदेश नीति है: चीन व भूटान के सीमा समझौते पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन और भूटान के बीच सीमा समझौते की खबर को ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "भारत सरकार की विदेश नीति...मित्रों को कैसे खोना है और किसी पर कोई प्रभाव नहीं डालना है।" गौरतलब है कि इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत ने समझौते का संज्ञान लिया है।