भारत-दक्षिण अफ्रीका जोहानसबर्ग टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कार्यवाहक कप्तान के.एल. राहुल द्वारा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज से गेंदबाज़ी के लिए पूछने का स्टंप माइक पर सुना गया कमेंट वायरल हो गया है। राहुल ने पहले बुमराह से गेंदबाज़ी के लिए पूछा और फिर सिराज से कहते सुने गए, "मियां आजा...ठीक है, गरम है? कितने चाहिए और 2 ओवर...बोल दो।"