मिलिंद सोमन ने शेयर की साइकल चलातीं 83-वर्षीय मां की फोटो, कहा- जो पसंद है वह करते रहें
अभिनेता मिलिंद सोमन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी 83-वर्षीय मां ऊषा सोमन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह साइकल चलाती नज़र आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "लगभग 25-वर्षों बाद आई (मां) साइक्लिंग कर रही हैं। आपको जो चीज़ें पसंद हैं उन्हें करते रहें और नियमित रूप से उसका अभ्यास करें...83 की उम्र में यह बुरा नहीं है।"