'मिशन: इम्पॉसिबल 8' के स्टंट के लिए विमान के विंग से उलटे लटके टॉम क्रूज़; तस्वीरें आईं सामने

'मिशन: इम्पॉसिबल 8' के एक स्टंट के पूर्वाभ्यास के दौरान ऐक्टर टॉम क्रूज़ 80-वर्ष पुराने वॉरप्लेन की एक विंग पर उलटे लटक गए। 59-वर्षीय ऐक्टर 2000 फीट की ऊंचाई पर विमान के कॉकपिट से बाहर आकर विंग पर हार्नेस अटैच कर बैठ गए। इसके बाद, उन्होंने खुद को विंग से लटका लिया और प्लेन को पायलट ने फ्लिप कर दिया।