inshorts

मिस इंडिया पेजेंट के लिए सौतेले पिता का सरनेम इस्तेमाल किया था, उनसे बहुत कुछ सीखा: दिया

अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने अपने सौतेले पिता अहमद मिर्ज़ा से रिश्तों पर 'बॉलीवुड हंगामा' से कहा है, "मुझे उनसे बहुत प्यार था...मैंने उनसे जीवन में बहुत कुछ सीखा...इसलिए मिस इंडिया पेजेंट के लिए मैंने उनका सरनेम इस्तेमाल किया।" बकौल दिया, "उन्होंने (सौतेले पिता ने) कभी मेरे पिता की जगह लेने की कोशिश नहीं की...बल्कि मेरे दिल में अपनी जगह बनाई।"