ऑस्ट्रेलियाई मॉडल सिएना वीयर का घुड़सवारी के दौरान दुर्घटना के बाद 23-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में 2 अप्रैल को घुड़सवारी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद सिएना को कई हफ्तों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। सिएना 2022 मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया कॉम्पिटिशन की 27 फाइनलिस्ट में से एक थीं।